फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF जवान तेजबहादुर के समर्थन में महापंचायत, केंद्र सरकार को चेतावनी

Tue, 17 Jan 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Tue, 17 Jan 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat in the support of bsf jawan Tej bahadur yadav
तेजबहादुर - फोटो : File Photo
जवानों को खराब खाना दिए जाने का मामला उठाने वाले तेजबहादुर यादव के गांव में एक आज महापंचायत हुई, जिसमें बड़ा एलान किया गया है।
Mahapanchayat in the support of bsf jawan Tej bahadur yadav
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव - फोटो : File Photo
सोमवार को तेजबहादुर यादव के पैतृक गांव रातां कलां में महापंचायत आयोजित की गई। प्रमुख समाजसेवी और संगठन सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस महापंचायत में जवान तेजबहादुर के पिता शमसेर सिंह, माता निकालकोर, पत्नी शर्मिला एवं पुत्र के साथ इलाके के अनेक गांवों से आये हजारों किसानों, मजदूर, पूर्व सैनिकों एवं युवाओं ने भाग लिया। 
Mahapanchayat in the support of bsf jawan Tej bahadur yadav
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा - फोटो : फाइल फोटो
महापंचायत में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पास करके केन्द्र सरकार को चेतावनी दी गई कि बीएसएफ प्रशासन ने तेज बहादुर को अपमानित व प्रताड़ित करने की कार्यवाही पर तत्काल विराम नहीं लगाया तो इलाके की प्रजा जवान तेजबहादुर के परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री निवास के समक्ष धरना देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahapanchayat in the support of bsf jawan Tej bahadur yadav
तेज बहादुर - फोटो : social media
एसआईटी या सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग
महापंचायत ने बीएसएफ प्रशासन द्वारा सरकार को पेश जांच रिपोर्ट को रद्द कर इस मामले को पीएमओ-एसआईटी या सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच करवाने, तेज बहादुर को पूरा मान सम्मान देने तथा बैर भाव रखने वाले अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने, अर्धसैनिक बलों के जवानों को सेना के जवानों की तरह सभी सुविधाएं देने, वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को तत्काल दूर करने तथा बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल डीके उपाध्याय को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई। 
विज्ञापन
Mahapanchayat in the support of bsf jawan Tej bahadur yadav
तेजबहादुर यादव
पत्नी व बेटे से तत्काल बात कराई जाए
महापंचायत को संबोधित करते हुए ठाकुर अतरलाल ने कहा कि चार दिन से तेजबहादुर की अपनी पत्नी व पुत्र से बात नहीं हुई है। परिवार सदमे में है, कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसलिए तेजबहादुर की तत्काल बात उसकी धर्मपत्नी व परिवार के सदस्यों से करवाई जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed