भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
एक युवक के भगीरथी प्रयास ने आंधी में उखड़े 40 साल पुराने पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'। देखिए उनके भगीरथी प्रयास की तस्वीरें।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
एक युवक के भगीरथी प्रयास ने आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'। देखिए उनके भगीरथी प्रयास की तस्वीरें। मामला है चंडीगढ़ का। युवक का यह प्रयास प्रशासन और निगम को आइना दिखाने का प्रयास है। दरअसल सेक्टर-26 के व्यापारी राहुल महाजन ने 19 सितंबर को एक गिरे हुए पेड़ के तने को उठाकर सेक्टर-26 केचौक पर री प्लांट कराया और अब उसमें टहनियां और पत्ते निकल रहे हैं।
रिपोर्ट: राजेश ढल्ल, चंडीगढ़।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
व्यापारी राहुल महाजन ने जब धराशाई पेड़ को लगाया तो अधिकारियों को विश्वास नहीं था कि यह पेड़ जिंदा हो पाएगा। लेकिन अब ढाई माह बाद अफसर भी स्वीकार कर रहे हैं कि पेड़ों को री प्लांट किया जा सकता है। सेक्टर-26 के चौक के पास यह पेड़ लगाया गया है। जिसमे से 200 से ज्यादा पत्ते भी निकल गए हैं।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
यह पेड़ 16 सितंबर को सेक्टर-7-8 के चौक के पास सड़क पर तेज आंधी और हवा के कारण गिर गया था जिसकी ऊपर की टहनियां को कुल्हाडी से काट भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद राहुल महाजन से इसे री प्लांट करके उसे फिर से जिंदा करने का हौसला रखा। पिछले चार सालों में करीब 8 हजार पेड़ ऐसे है जिन्हें री प्लांट किया जा सकता था, लेकिन नहीं किया गया।
भगीरथी प्रयास!, आंधी में उखड़े पेड़ को फिर से कर दिया 'जिंदा'
शुक्रवार को पर्यावरण मंत्रालय की भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बताया गया है कि चंडीगढ़ में पेड़ों का क्षेत्रफल पिछले दो सालों में गिरा है। साल 2011 में आई रिपोर्ट के मुताबिक शहर पूरे देश में दूसरे नंबर पर था जो कि अब चौथे नंबर पर आ गया है। महाजन ने अपनी जेब से खर्चा कर री प्लांट किए गए पेड़ को बचाया है। जबकि प्रशासन के बागवानी विभाग हर साल लाखों रुपये खर्च करती है।