फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: तालाब के किनारे दिखी ऐसी चीज, जिसकी असलियत जानकर सहम गए सब

Mon, 26 Feb 2018 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
alive hand grenade found near pond in rohtak
हैंड ग्रेनेड मिला
एक शख्स को तालाब के किनारे ऐसी चीज देखने को मिली, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। उसे असलियत पता चली तो वह सहम गया।
alive hand grenade found near pond in rohtak
हैंड ग्रेनेड मिला
मामला हरियाणा के रोहतक का है। जिला मुख्यालय से 52 किमी दूर स्थित महम के बेडवा गांव में शुक्रवार की शाम को तीन साल में तीसरी बार हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप है। बकरी चरा रहे युवक को कबाड़ के लिए लोहा ले जाते देख गांव के रिटायर्ड सूबेदार के संदेह पर घटना का खुलासा हुआ। समय पर अगर ग्रेनेड की पहचान न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी तुरंत महम थाना पुलिस को दी।
alive hand grenade found near pond in rohtak
हैंड ग्रेनेड
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर हैंड ग्रेनेड कब्जे में लिया और गांव के बाहर ले जाकर उसे नष्ट कराया। पुलिस के अनुसार, फरमाना गांव का रहने वाला युवक बेडवा गांव के मनियारी वाले तालाब के पास बकरी चरा रहा था। इस दौरान उसे वहां लोहे का काफी सामान पड़ा मिला। कबाड़ी को बेचने के इरादे से वह उसे उठाकर ले जा रहा था कि सूबेदार ओम प्रकाश ने उसके हाथ में ग्रेनेड जैसी चीज देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
alive hand grenade found near pond in rohtak
हैंड ग्रेनेड
सूबेदार ने पास जाकर देखा तो वह ग्रेनेड था। यह देखकर उन्होंने तुरंत सरपंच जगविंदर को जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को बताया तो टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची। इसकी जानकारी जिला पुलिस मुख्यालय को भी दी गई। वहां से दिनेश कुमार के नेतृत्व में बम निरोधी दस्ता भी मौके पर पहुंचा। फिर गांव के बाहर एक गड्ढा खोद कर उसे नष्ट किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
alive hand grenade found near pond in rohtak
हैंड ग्रेनेड मिला
कहां से आ रहे हथगोले
रमेश कुमार थाना प्रभारी महम, रोहतक का कहना है कि वह अभी नए हैं, पुराने मामलों की जानकारी उन्हें नहीं है। ये हैंड ग्रेनेड कहां से आए इसकी गहनता से जांच की जाएगी। पर अगर इतने ग्रेनेड मिल चुके हैं तो सवाल ये है कि वे आ कहां से रहे हैं। यह पुलिस व ग्रामीणों के लिए पहेली बनी हुई है। इतना समय बीत जाने के बाद भी मिल रहे हथगोलों के बारे में पुलिस कोई सुराग नही लगा पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed