कांग्रेस की बाइक रैली पर अचानक कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडो से बाइक पर जा रहे कांग्रेसियों को पीटने लगे। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
2 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला
- फोटो : अमर उजाला
रोड-शो के कमेटी घर के पास पहुंचने पर आरोपियों ने बेसबाल, लाठी और अन्य हथियारों के साथ हमला बोला। एकाएक हमले से रैली में खलबली मच गई। हमले में तीन कांग्रेसी सुखजिंदर सिंह, अमन कुमार और सरवन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
3 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला
- फोटो : अमर उजाला
गुरजीत सिंह औजला और साथियों की ओर से अजनाला पुलिस चौकी में अकाली पार्षद गुरमीत कौर के बेटे भोला, हीरा निवासी नंगल सोहल, चन्न पुत्र प्रताप सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
4 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर स्थित जिला कांग्रेस देहाती कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में औजला ने बताया कि बब्बू पैलेस से बाइक रैली शुरू की गई थी। इस रैली में एक हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया था।
5 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला
- फोटो : अमर उजाला
रैली अजनाला, गुरु का बाग और अन्य स्थानों से होती हुई जब कमेटी घर के पास पहुंची तो हमला हो गया। स्थानीय लोगों ने पहचाना कि सभी हमलावर अकाली पार्षद गुरमीत कौर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला योजनाबद्ध तरीके से किया और वह उनका निशाना थे।