Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
air strike, mi 17 helicopter crash, indian airforce squadron leader siddharth vashisht funeral
{"_id":"5c78f271bdec2211a00c8f0f","slug":"air-strike-mi-17-helicopter-crash-indian-airforce-squadron-leader-siddharth-vashisht-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर जान गंवाने वाले पति को स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी अंतिम विदाई, मां-पिता का सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर जान गंवाने वाले पति को स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी अंतिम विदाई, मां-पिता का सैल्यूट
रिशुराज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बडगाम में चॉपर क्रैश में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान भी पत्नी यूनिफॉर्म में मौजूद रहीं, उन्होंने पति को इस तरह विदाई दी कि सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया, देखिए तस्वीरें।
2 of 7
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ट
चंडीगढ़ में सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में सिद्धार्थ वशिष्ठ का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मां-पिता, पत्नी और बहनों ने सैल्यूट करके वीर जवान को विदा किया। वहीं अंतिम विदाई देने के लिए सांसद किरण खेर, पवन बंसल, हरमोहन धवन, सतपाल जैन, मेयर राजेश कालिया, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, डीसी मंदीप बराड़ आदि पहुंचे।
3 of 7
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 27 फरवरी दिन की बुधवार की सुबह एयरफोर्स का एमआई-17 क्रैश हो गया। इसमें चंडीगढ़ के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ ने जान गंवाई। उनका पार्थिव शरीर वीरवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंचा। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर आरती वायुसेना की फुल ड्रेस में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
एयरपोर्ट से सेक्टर-44 स्थित आवास तक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को पहुंचाने के लिए एयरफोर्स और चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया था। वीरवार देर शाम करीब आठ बजे सेना के जवान अपने कंधे पर तिरंगे से लिपटे ताबूत को लेकर जब सिद्धार्थ के घर पहुंचे तो सबकी आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन
5 of 7
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
जब पिता जगदीश वशिष्ठ ने बेटे को सैल्यूट किया तो हर कोई भावुक हो उठा। बहनें अपने लाडले भाई को गले लगाने के लिए तरसती नजर आईं। वे उसके ताबूत से लिपटकर ही जोर जोर से रोने लगीं। वहीं, वायुसेना की फुल ड्रेस में पति के शव के पास खड़ीं आरती के सब्र का बांध भी टूट पड़ा, वह भी फूट-फूट कर रोने लगीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।