Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
रैली में बेकाबू सांड घुस गया। उसने लोगों पर जमकर कहर बरपाया। महिलाओं समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
एक बार फिर रैली में किसानों पर टूटा सांड का कहर। बेकाबू सांड ने 7 महिलाओं समेत 12 लोगों को घायल कर दिया। दरअसल सफेद मक्खी के हमले से पीड़ित हजारों किसानों ने मंगलवार को बठिंडा में सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान एक बेकाबू सांड़ किसानों के धरने में घुस गया। रोष मार्च में घुसे बेकाबू सांड ने 7 महिलाओं समेत 12 लोगों को घायल कर दिया। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
इससे पहले 14 सितंबर को जब किसान बठिंडा के सर्किट हाउस के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुआवजे व अन्य मांगों के लिए धरना दे रहे थे तो एक सांड़ धरने में दाखिल हो गया था। इस दौरान 40 किसान घायल हो गए थे। उनमें ज्यादा महिलाएं शामिल थीं।
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
उधर सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए प्रदेश के विभिन्न छह जिलों से हजारों किसान मोर्चे में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकना और रोष मार्च करना चाहा, लेकिन जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस फोर्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर सामने से हटाया।
Pics: रैली में घुसा बेकाबू सांड, महिलाएं पहुंची अस्पताल
बाद में मोर्चा स्थल से कुछ दूरी पर जाकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक सांड़ ने धरनास्थल पर आकर लगभग 12 लोगों को घायल कर दिया। बाद में किसान वापस मोर्चा स्थल पर पहुंच गए। विभिन्न किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नालायकी से ही किसानों की कपास की फसल बर्बाद हुई है।