नोटबंदी के 50 दिन बाद अब लोगों को एक और झटका लगा है। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब RBI से आपको ये जरूरी मदद नहीं मिलेगी।
नोटबंदी के बाद बड़ा झटका, RBI दफ्तर से अब आपको नहीं मिलेगी ये मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में पुराने नोट बदलने पर पाबंदी के बाद अब देशभर के सिर्फ पांच आरबीआई कार्यालयों में ही नोट बदलने के नोटिफिकेशन ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। आरबीआई की ओर से 31 दिसंबर 2016 को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नागपुर के आरबीआई कार्यालयों में ही नोट बदले जाएंगे। यहां भी केवल एनआरआई और 9 नवंबर से 31 दिसंबर तक विदेश गए भारतीय नागरिकों के ही नोट बदले जाएंगे। इस नोटिफिकेशन के बाद से अब चंडीगढ़ में लोग पुराने नोट नहीं बदलवा सकेंगे।
गेट पर लगाई नोटिफिकेशन की कॉपी
सोमवार को चंडीगढ़ के कई लोग नोट बदलवाने सेक्टर-17 स्थित आरबीआई के रीजनल आफिस पहुंचे। यहां उन्हें गेट से ही खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि बैंक की ओर से गेट पर ही आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन से जुड़ा नोट लगाया गया था। इसके तहत जारी गाइडलाइन के मुताबिक चंडीगढ़ स्थित आरबीआई के रीजनल कार्यालय में पुराने नोट नहीं बदले जा सकते हैं। वहीं बैंक अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह केवल सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं।
नागपुर को आरएसएस संघ कार्यालय के कारण तव्वजो!
आरबीआई के नोटिफकेशन में देशभर में केवल पांच कार्यालयों में ही नोट बदलने की सुविधा है। चंडीगढ़ जैसी स्मार्ट सिटी तक में इसकी सुविधा नहीं है। वहीं नागपुर को चंडीगढ़ से ज्यादा तवज्जो का कारण वहां आरएसएस संघ का मुख्यालय होना भी माना जा रहा है।
खाते से 4500 रुपये निकलने शुरू
एटीएम से रुपये निकालने की लिमिट 4500 किए जाने के बाद से शहर के अधिकतर एटीएम से बढ़ी हुई राशि निकलनी शुरू हो गई। हालांकि कई जगह एटीएम में कैश न होने या सिर्फ दो हजार का नोट होने के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। लेकिन, अधिकतर बैंकों से 4500 रुपये विदड्रा हुए।