{"_id":"586a7e744f1c1b0b521587c7","slug":"unemployed-teacher-climbed-on-the-tank-mohali-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: टंकी पर फिर चढ़े बेरोजगार टीचर, बाल-बच्चे भी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: टंकी पर फिर चढ़े बेरोजगार टीचर, बाल-बच्चे भी साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगार टीचर पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई माह से नौकरी देने की मांग कर रहे बेरोजगार टीचर एक बार फिर पानी की टंकी पर पेट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए। देखिए
बेरोजगार टीचर पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े
- फोटो : अमर उजाला
इस बार ये बेरोजगार टीचर सोहाना स्थित पानी की टंकी पर चढ़े है। इस संबंध में सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-2 और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक टीचरों को मनाने की कोशिश की, लेकिन टीचर अपनी मांगों पर अड़े रहे। टीचरों ने साफ किया कि जब तक उनको नौकरी नहीं दी जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, टीचरों का कहना है कि अगर ऐसे में उन्हें जान भी देनी पड़ती है तो वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।
बेरोजगार टीचर पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बीएड टेट और सब्जेक्ट टेस्ट पास बेरोजगार टीचर अध्यापक एक्शन कमेटी यूनियन के बैनर तले जुटे। इसके बाद उन्होंने बोर्ड के पास रैली की। साथ ही गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास पानी की टंकी के पास पहुंचे। टीचरों ने टंकी पर चढ़ने के लिए बंद किए गए रास्ते की तारें तोड़ दी। टीचरों में सेवक कोटकपूरा, सतनाम दसूहा, गुरमीत कौर व मैडम परम नाभा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार टीचर पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े
- फोटो : अमर उजाला
टीचरों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर सीएम प्रकाश सिंह बादल से दो बार पैनल मीटिंग हो चुकी है। दोनों मीटिंगों में उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। जबकि चुनाव आचार संहिता लागू होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। नौकरी की मांग कर रहे टीचरों ने बताया कि वह पात्र अभ्यर्थी हैं, लेकिन शिक्षामंत्री इस दिशा में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, कई टीचरों की उम्र भी आयु सीमा से अधिक होने वाली है। ऐसे में उनके सर्टिफिकेट रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बेरोजगार टीचर पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े
टीचरों ने बताया कि टेट पास कई लड़कियों को पहले अच्छे घरों से रिश्ते आ रहे थे, लेकिन नौकरी अधर में लटकने से रिश्ते टूट रहे हैं। जबकि बेरोजगार विवाहित महिला टीचरों को ससुराल वालों से ताने सुनने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टेट पास टीचरों को नियुक्ति न देने के बाद उनकी हालात खराब हो गई है। मजबूरी में टीचरों को प्राइवेट स्कूलों में काम करना पड़ रहा है। जहां पर उन्हें डेली वर्कर से भी कम वेतन दिया जा रहा है।