Hindi News
›
Photo Gallery
›
Punjab
›
after indian army surgical strike in pok, war conditions on border and villages without people
{"_id":"57ee73984f1c1bc01c57505e","slug":"after-indian-army-surgical-strike-in-pok-war-conditions-on-border-and-villages-without-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीओके अटैकः बॉर्डर पर जंग का माहौल, देखिए कैसा है गांवों का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके अटैकः बॉर्डर पर जंग का माहौल, देखिए कैसा है गांवों का हाल?
Mon, 03 Oct 2016 11:54 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीओके में सर्जिकल अटैक के बाद बार्डर पर जंग का माहौल है। गांव में सन्नाटा छाया हुआ था और घरों पर ताले लटके थे। देखिए, तस्वीरें।
2 of 6
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
सीमांत गांव राजोके गट्टी (फिरोजपुर)। गांव में कुछेक पुरुष ताश खेलते नजर आए। घरों में ताले लटके हुए थे। कुछ लोग खेतों में कामकाज कर रहे थे। बीएसएफ व सेना के वाहनों की आवाजाही बहुत थी। गांव में जंग जैसा माहौल देखने को मिला।
3 of 6
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण जसप्रीत सिंह व सोहन सिंह का कहना है कि कई बार उनके घर बर्बाद हुए हैं। जब भी सरहद पर दोनों देशों के बीच तनाव होता है सभी गांव खाली करवा लिए जाते हैं। निशान सिंह ने बताया कि वो अपने परिवार के सदस्यों को रिश्तेदार के घर छोड़ आया है। खेत में काम करने और पशुओं को चारा डालने के बाद शाम को शहर चला जाएगा। सुबह फिर से पशुओं की सेवा के लिए गांव आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
गांव टिंडी वाला में प्रत्येक घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। यहां भी कुछेक पुरुष ही नजर आए और उनका कहना है कि पशुओं को शहर में चारा कहां मिलेगा इसीलिए पशुओं की देखरेख के लिए वो यहां पर बैठे हुए हैं। गांव में एक परिवार ऐसा मिला जिसका कहना है कि मौत तो कहीं भी आ सकती है इसीलिए वो अपना घर छोड़कर कहीं नहीं गए।
विज्ञापन
5 of 6
इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
गांव राजोके गट्टी के सरपंच मक्खन सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन ने गांव के लोगों के लिए कोई राहत कैंप नहीं लगाए। और न ही कोई सुविधा प्रदान की है। डीसी डीपीएस खरबंदा ने इतना कहा कि गांव के लोगों को गांव वजीदपुर स्थित जामनी साहिब गुरुद्वारे ले जाओ, लेकिन इतनी दूर लोग जाने को तैयार नहीं हैं। फिरोजपुर शहर में कोई राहत कैंप नहीं बनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।