फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, बेटे को जन्म देते ही 'तस्वीर' सी हो गई मां

Fri, 27 Feb 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन

देखिए, बेटे को जन्म देते ही 'तस्वीर' सी हो गई मां

after baby born mother gone coma, see pictures
इस तस्वीर को गौर से देखिए। पलंग पर अचेत-सी लेटी इस महिला का नाम बलजिंदर कौर है। साथ है 11 महीने का बेटा अर्श। यह बच्चा हंसता है, मुस्कराता है। शायद मां को बुलाने की कोशिश करता है, लेकिन मां नहीं बोलती।

देखिए, बेटे को जन्म देते ही 'तस्वीर' सी हो गई मां

after baby born mother gone coma, see pictures
ये मार्मिक सच्चाई है पंचकूला के इस परिवार की। न हंसती है, न ही रोती है। सतपाल ने बताया था कि पंचकूला सेक्टर-17 के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से उसकी पत्नी मां बनते ही कोमा में चली गई। 11 महीने से बेड पर है।

देखिए, बेटे को जन्म देते ही 'तस्वीर' सी हो गई मां

after baby born mother gone coma, see pictures
इसी खामोशी के कारण यह घर एलबम-सा हो गया है, जिसमें अर्श के जन्म से पहले और बाद की खट्टी-मीठी यादें हैं। उम्र कम है, इसलिए अर्श नहीं जानता कि मां कोमा में है, लेकिन मां की चुप्पी देख रोने लगता है तो पिता सतपाल की आंखें भर जाती हैं। उन्हें लगता है कि जैसे अर्श पूछ रहा है कि पापा मम्मा बोलतीं क्यों नहीं...खिलौनों की तरह चुप क्यों रहती हैं...मेरे साथ खेलती क्यों नहीं...?
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, बेटे को जन्म देते ही 'तस्वीर' सी हो गई मां

after baby born mother gone coma, see pictures
सतपाल ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया है कि अब तो भगवान ही बचा सकता है। कोर्ट-कचहरी से लेकर मंत्रियों तक को डॉक्टर की शिकायत कर इंसाफ मांगने वाले सतपाल का दर्द उसके घर का चप्पा-चप्पा बयां करता है। सतपाल के पिता को लकवा है, बूढ़ी मां पति और बहू की हालत देख डिप्रेशन में है। सभी की देखभाल के लिए सतपाल घर पर है तो बिजनेस भी छूट गया है।
विज्ञापन

देखिए, बेटे को जन्म देते ही 'तस्वीर' सी हो गई मां

after baby born mother gone coma, see pictures
यह बच्चा हंसता है, मुस्कराता है। शायद मां को बुलाने की कोशिश करता है, लेकिन मां नहीं बोलती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed