फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू निगम के बाद ये एक्ट्रेस बोलीं बेबाक, गणेश विसर्जन पर कह दी विवादित बात

Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
actress Richa Chadda speaks on ganesh visarjan like sonu nigam on azaan
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
अजान को लेकर सोनू निगम का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि यह एक्ट्रेस बेबाकी से बोल पड़ी। इन्होंने गणेश विसर्जन को लेकर विवादित बयान दिया है।
actress Richa Chadda speaks on ganesh visarjan like sonu nigam on azaan
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट। - फोटो : amarujala
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की। वे अपनी शॉर्ट मूवी खून आली चिट्ठी की स्क्रीनिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम के अजान विवाद पर कहा कि मैं सोनू निगम को अच्छे से जानती हूं। क्योंकि उनके घर से दो मिनट की दूरी पर ही मेरा घर है।
actress Richa Chadda speaks on ganesh visarjan like sonu nigam on azaan
रिचा चड्डा - फोटो : self
ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें किसी चीज से परेशानी हुई तो उसे सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की। जब गणेश विसर्जन होता है तो आमने-सामने बात करना तक मुश्किल हो जाता है। इतनी दिक्कत होती है कि ठीक से सो भी नही पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
actress Richa Chadda speaks on ganesh visarjan like sonu nigam on azaan
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने कहा कि किसी एक व्यक्ति या धर्म पर इस तरह की बातें लागू नहीं होनी चाहिए। सभी धर्मो पर एक समान रुप से लागू हो, या तो फिर किसी पर ना हो। नही तो यह असमानता कहलाएगी। जिसे कोई काम नहीं होता, वही लोग ट्रोलिंग करते हैं और बेवजह बात को बढ़ाते रहते हैं। सुबह उठते ही कुछ लिख दिया और उसे आगे बढ़ाते गए। शायद उनकी रोजी रोटी ही इससे चलती है।
विज्ञापन
actress Richa Chadda speaks on ganesh visarjan like sonu nigam on azaan
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने कहा कि लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर ट्रैवलिंग होती रहती है। हर चीज पर पैनी नजर नहीं रख सकते। इसलिए जरुरी नहीं की हमें सभी चीजों का पता हो। सिविल सर्विसेज की तैयारी थोड़ी ना कर रहे हैं। एक्टर्स अपना काम कर रहे हैं और बाकी लोग अपना। इसलिए दोनों चीजों में बैलेंस होना जरुरी है। जिंदगी एक तरह से चीजों को झेलने का नाम है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप खुश रहना चाहते हैं या फिर परेशान।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed