फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इशिता के नाम से लोकप्रिय टीवी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आप भी देखिए।
फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
दिव्यंका ने चंडीगढ़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में विवेक दहिया को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस मौके पर उनके और विवेक के परिवार वाले मौजूद रहे। तस्वीरें उनके एक फैन ने सोशल साइट पर डाली। इनमें दिव्यंका गुलाबी रंग के लहंगे में और विवेक सूट पहने नजर आ रहे हैं।
फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
दिव्यंका त्रिपाठी स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाती हैं, वहीं विवेक सीरियल में एसीपी अभिषेक के किरदार में हैं। दोनों अपने किरदारों से ही लोगों में लोकप्रिय हैं। सीरियल की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूजे के करीब आए।
फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें कि दिव्यंका और विवेक करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दिसंबर 2015 से दिव्यंका शादी की प्लानिंग भी कर रही थीं। इससे पहले दिव्यंका का अफेयर ‘महाराणा प्रताप’ फेम शरद मल्होत्रा के साथ रहा। 2015 के शुरू में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
दिव्यंका बताती हैं कि विवेक से उनकी मुलाकात पिछले साल अगस्त में हुई थी। धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ीं। ये हैं महोब्बतें के सेट पर भी रोजाना मिलना होता था। अब नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि हमने शादी का फैसला कर लिया। हमने परिवार वालों की सहमति से सगाई का फैसला किया। शादी की डेट के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती। ये परिवार वाले ही तय करेंगे।