अपने वक्त के मशहूर एक्टर और सांसद विनोद खन्ना की जो तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसका असली सच सामने आ गया है।
वायरल हो रही तस्वीर में विनोद खन्ना बेहद कमजोर अवस्था में अपने परिवार के साथ नज़र आ रहे हैं, जबकि उनके परिजन इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करते। ऐसे में लगता है कि उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।
वहीं इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसे अपनी आंखों पर यकीं नहीं हुआ। बॉलीवुड की सभी हस्तियां हिल गईं और एक खलबली सी मच गई कि विनोद खन्ना की ये कैसी हालत हो गई है।
बता दें कि पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद विनोद खन्ना को शुक्रवार रात शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय वे गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं।
वहीं उनके बेटे राहुल खन्ना का कहना है कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल में की गई विनोद की असाधारण देखभाल के लिए बहुत आभारी है।