भाखड़ा में गिरी कार, व्यापारी दंपति डूबे और बच गई बेटी
रोपड़-मोरिंडा मार्ग पर गांव बहिरामपुर के नजदीक एक कार पुल से भाखड़ा नहर में गिर गई। हादसे में व्यापारी दंपति डूबे पर उनकी बेटी को बचा लिया गया। देखिए, हादसे की तस्वीरें।
भाखड़ा में गिरी कार, व्यापारी दंपति डूबे और बच गई बेटी
हादसे में मोरिंडा के व्यापारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। बेटी को नहर के पास एक ढाबे पर काम करते नेपाली व्यक्ति व राहगीर नहर से निकालकर बचा लिया।
भाखड़ा में गिरी कार, व्यापारी दंपति डूबे और बच गई बेटी
मोरिंडा के किरयाना, खाद आदि के बड़े व्यापारी भरत भूषण (60) अपनी पत्नी सुमन बाला (58) और बेटी पारुल (27) के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर रोपड़ की ओर जा रहे थे। गांव बहिरामपुर के पास कार भाखड़ा नहर में गिर गई।
भाखड़ा में गिरी कार, व्यापारी दंपति डूबे और बच गई बेटी
कार को गिरते देख नहर के किनारे ढाबे पर काम करते नेपाली अर्जुन बहादुर ने नहर में छलांग लगा दी और राहगीर जगजीत सिंह की मदद से लड़की पारुल को बचा लिया। पुलिस को सूचना देकर लकड़ी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
भाखड़ा में गिरी कार, व्यापारी दंपति डूबे और बच गई बेटी
राहगीर जगजीत सिंह ने गोताखोरों को हादसे की जानकारी दी। गोताखोर सुरेश की अगवाई में गोताखोरों की टीम ने ढाई घंटे के बाद कार को नहर में से बाहर निकाला। कार की पिछली सीट पर भरत भूषण व उनकी पत्नी सुमन बाला के शव थे। हादसे का शिकार हुआ परिवार माता नैना देवी माथा टेकने के लिए जा रहा था।