{"_id":"59ad737b4f1c1be1278b525d","slug":"aap-mlas-detained-while-on-their-way-to-cm-house-to-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आप' नेताओं पर टूटा पुलिसिया कहर, पानी के साथ आंसू गैस के गोले भी बरसाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' नेताओं पर टूटा पुलिसिया कहर, पानी के साथ आंसू गैस के गोले भी बरसाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
AAP Protest
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने जा रहे आम आदमी पार्टी के सांसद और विधायकों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले तो आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
AAP Protest
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह एमएलए हॉस्टल के पास हुए इस संघर्ष में कई आप विधायकों की पगड़ियां भी उतर गईं। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं को तीन घंटे के बाद रिहा कर दिया। आम आदमी पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चल रहे लुधियाना सिटी स्कैम केस और अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को रेत खदानों की नीलामी के मामले में क्लीनचिट दिए जाने का भी विरोध किया गया।
AAP Protest
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह जैसे ही आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा और लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में आप विधायक और अन्य नेता मुख्यमंत्री आवास तक जाने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें एमएलए हॉस्टल के रास्ते में ही रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
AAP Protest
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस और आप नेताओं के बीच हुई धक्कामुक्की में कई विधायकों की पगड़ियां उतर गईं। आप विधायक जब बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन और फिर आंसू गैस छोड़कर विधायकों को आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में उन्हें बसों में बिठाकर सेक्टर-17 थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
AAP Protest
भ्रष्टाचार में एक-दूसरे को बचा रहे कैप्टन और बादल : भगवंत
पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादलों के बीच अघोषित गठजोड़ उजागर हो गया है। ये दोनों भ्रष्टाचार के मामलों में एक-दूसरे का बचाव कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे की सरकार बनने पर बोगस जांच आयोगों का गठन कर विभिन्न भ्रष्टाचार के केसों में क्लीनचिट हासिल करते रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बिक्रम मजीठिया, तोता सिंह, आदेश प्रताप कैरों आदि को क्लीनचिट दी जा चुकी है तो सूबे के खजाने को किसने लूटा।