आमिर खान की 'दंगल' गीता और बबीता फौगाट पर आधारित है। इसमें उनकी बहनों का जिक्र नहीं है, जबकि वे भी इन दोनों से कम नहीं हैं। जानिए उनके बारे में।
2 of 7
दंगल, बॉलीवुड
- फोटो : self
पूरी मूवी हरियाणा के बलाली गांव के पहलवान महावीर फौगाट पर बनी है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह महावीर ने अपनी बेटियों को बेटों की तरह ट्रेंनिग दी और इंटरनेशनल रेसलर बनाया। साथ ही कैसे उनकी इन दोनों बेटियों ने दुनिया भर में नाम कमाया। लेकिन मूवी में महावीर की दो अन्य बेटियों व परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं दिखाया गया है।
फिल्म में आमिर खान रियल लाइफ हीरो महावीर फौगाट के किरदार में हैं। उन्हें चार बेटियों के पिता तो बनते दिखाया गया है, लेकिन फिल्म केवल गीता फौगाट और बबिता फौगाट पर ही केंद्रित है। इनका किरदार फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा निभा रही हैं। इनके अलावा महावीर फौगाट की चार और बेटियां हैं- विनेश फौगाट, रितु फौगाट, संगीता फौगाट और प्रियंका फौगाट।
रितु फौगाट तीसरे नंबर की बेटी हैं। वे भी पहलवान हैं और प्रो रेसलिंग लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। वे 48 किलोग्राम वर्ग में खेलती हैं और जयपुर ने उन्हें 36 लाख रुपये में खरीदा है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2016 में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। साथ ही वे 2015 और 2016 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप जीत चुकी हैं।
महावीर फौगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फौगाट को भी फिल्म में नहीं दिखाया गया है। संगीता 53 किलो वर्ग में खेलती हैं और प्रो रेसलिंग लीग में दिल्ली की टीम ने इन्हें 5 लाख रुपये में खरीदा है। इन्होंने 2016 में जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।