आम आदमी पार्टी के वर्करों पर जब पुलिसिया कहर टूटा तो देखिए किस तरह जुलूस के बीच अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, हरियाणा के करनाल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला सीएम के कैंप ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे तो मॉडल टाउन में पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस को लाठियों और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।
इस दौरान पांच वर्करों को चोटें आई हैं। उधर, प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व और लोकसभा प्रभारी अनूप संधू व जला प्रधान अमित परोचा की अध्यक्षता में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेशभर से जुटे प्रदर्शनकािरयों को ओएसडी निवास का घेराव करने से रोकने लिए पुलिस ने मॉडल टाउन रोड पर बेरिकेट्स लगाकर रास्ता ब्लॉक किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स को लांघने प्रयास किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेट्स के पार पुलिस की तरफ चूड़ियां फेंकी तो बेरिकेट्स लांघने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकािरयों की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई।