फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, अभिनेत्री वीडियो कर रही थी अपलोड, कई फिल्मों में कर चुकी काम

Wed, 10 Feb 2021 12:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
A Woman was uploading video of Deep Sidhu on Social media from US
दीप सिद्धू की फाइल फोटो। - फोटो : @iamdeepsidhu

दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सिद्धू दिल्ली पुलिस को गच्चा दे रहा था। वह वीडियो तैयार कर अपनी महिला मित्र को अमेरिका भेजता था जो वो वहां से उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी।

A Woman was uploading video of Deep Sidhu on Social media from US
दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को किया गिरफ्तार। - फोटो : ANI

ये महिला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री भी है। दोनों की जोड़ी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी है। 26 जनवरी की रात दीप सिद्धू अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। वह पंजाब से बिहार जाने की फिराक में था। सिद्धू के निकटवर्ती सूत्रों के मुताबिक फरार होने के बाद दीप सिद्धू लगातार अपनी एक महिला मित्र के संपर्क में था जो कैलिफोर्निया में रहती है।

A Woman was uploading video of Deep Sidhu on Social media from US
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : ANI

महिला का नाम दीप सिद्धू के साथ काफी चर्चा में रह चुका है। दो साल से दोनों पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी थी। उसकी पहली पंजाबी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों लीड रोल में थे। उसने फिल्म के रिलीज होने से पहले कहा था कि वह खुशनसीब महसूस करती हैं कि उन्होंने दीप के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Woman was uploading video of Deep Sidhu on Social media from US
दीप सिद्धू। - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उसे कैसे कल रात करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश किया। अदालत ने उसे सात दिन की रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
A Woman was uploading video of Deep Sidhu on Social media from US
दीप सिद्धू। - फोटो : Agency

उधर, दीप सिद्धू के वकील ने दिल्ली पुलिस की सिद्धू को हिरासत में भेजने की मांग का विरोध किया। उन्होंने अदालत से कहा कि सिद्धू गलत समय पर गलत जगह पर था। बता दें कि 26 जनवरी के बाद से दीप सिद्धू फरार था। सिद्धू फरार था तो लेकिन फेसबुक पर अपनी बेगुनाही का झंडा लगातार बुलंद किए था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed