{"_id":"5b14bee14f1c1bfa6e8b60e2","slug":"a-minor-girl-murder-after-rape-in-yamunanagar-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के कर्मचारी की 7 साल की बेटी से दुष्कर्म, फार्महाउस में बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के कर्मचारी की 7 साल की बेटी से दुष्कर्म, फार्महाउस में बेरहमी से हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया से संघर्ष छेड़कर चर्चा में आए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस के एक कारिंदे की सात साल की बच्ची की रेप के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई है। केजी में पढ़ने वाली बच्ची का शव सूखे रजवाहे में मिला। शव को टहनियां और पत्ते डाल कर छुपाया गया था। शव अर्धनग्न अवस्था में था। गुप्तांग और गर्दन के आसपास काफी खून था। बच्ची के कपड़े भी कुछ दूरी पर पड़े थे।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची शनिवार दोपहर से गायब थी। पुलिस को सूचना भी दे दी गई थी मगर वह शव मिलने के बाद ही रविवार को हरकत में आई। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक प्रथमदृष्टया रेप के बाद मर्डर किया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। बच्ची का पिता छह साल से पूर्व मत्री के फार्म हाउस पर कार्यरत है। वह फार्म हाउस में ही एक मकान में पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता है।
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार पिता शनिवार सुबह मछली पकड़ने के लिए यमुना नदी पर गया था। बेटी भी साथ जाने को कह रही थी मगर पिता ने मना कर दिया। कुछ देर बाद बेटी भी खेलते हुए घर से निकल गई। वह तीन घंटे बाद नदी से लौटा तो उसे पता चला कि बेटी भी उसके पास गई थी। उसके बाद उन्होंने बच्ची को सब जगह तलाशा, जब कुछ पता न चला तो पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मगर पुलिस हरकत में नहीं आई। रविवार सुबह फार्म हाउस में रहने वाले अन्य मजदूरों व ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची को तलाशना शुरू किया। इसी दौरान घर से करीब एक किलोमीटर दूर फार्म हाउस के खेतों में सिंचाई के लिए बनाए गए रजवाहे में बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी रोश कालिया ने कहा कि हत्यारों को जल्द पकड़कर उन्हें फांसी की सजा दिलवाई जाएगी। पुलिस का मानना है कि बच्ची पिता को ढूंढने घर से निकली होगी। रास्ते में किसी ने उसका किडनैप किया और घर से दूर ले गया।
विज्ञापन
खनन माफिया के खिलाफ डटे हैं निर्मल सिंह
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने खनन माफिया और ओवरलोडिंग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चार दिन से उन्होंने बेलगढ़ के इस फार्म हाउस के बाहर स्क्रिनिंग प्लांट व क्रशर में आने-जाने वाहनों का रास्ता भी रोक रखा है। अब इसी फार्म हाउस में रहने वाले एक कारिंदे की बच्ची से दरिंदगी हुई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह इसे किसी साजिश के रूप में नहीं देखते। बच्ची से बर्बरता हुई है। यह निंदनीय और घृणित है। दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।