{"_id":"5b142d1b4f1c1b9f6e8b60aa","slug":"girl-child-murder-and-dead-body-found-on-out-of-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले लापता हुई डेढ़ वर्ष की मासूम, फिर घर के बाहर मिला कटा हुआ शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन पहले लापता हुई डेढ़ वर्ष की मासूम, फिर घर के बाहर मिला कटा हुआ शव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में पांच दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हुई एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची का कटा हुआ शव उसके घर के बाहर मिला।
mau
- फोटो : अमर उजाला
मधुबन थाना क्षेत्र के किशुनपुर सुग्गी चौरी गांव के लोकीपुर पुरवा निवासी राम किशुन जीविकोपार्जन के लिए विदेश रहता है। हाल ही में वह घर लौटा था। 30 मई की शाम जब रामकिशुन सुग्गीचौरी बाजार जा रहा था, तभी उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची शिवानी उसके साथ जाने को रोने लगी।
mau
- फोटो : अमर उजाला
राम किशुन ने बच्ची को दुलारा और उसे पत्नी को देकर बाजार चला गया। पति के जाने के कुछ देर पत्नी नहाने चली गई। जब नहाकर वापस लौटी तो शिवानी गायब थी। उसी समय रामकिशुन भी घर आ गया। दोनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खामोश बैठ गई। रविवार की सुबह पांच बजे शिवानी की लाश उसके घर से महज पचास मीटर दूरी पर पोखरी में हत्याकर फेंकी हुई मिली। हत्यारों ने शव का एक पैर और दोनों हाथों की अंगुलियां काट डाली थीं। बच्ची की क्षत विक्षत लाश देख एक बुजुर्ग ने शोर मचाया। शव से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों के आने की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया। ग्रामीणों की मांग पर सीओ घोसी अनिल कुमार डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मानें।