फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल को छूने वाला अंदाज: मान समेत आप के 82 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे, किसी ने सरजमीं चूमी तो किसी ने किया सैल्यूट

Fri, 18 Mar 2022 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
82 MLAs of Aam Aadmi Party reached Punjab assembly for the first time
पंजाब विधानसभा पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक। - फोटो : अमर उजाला

16वीं पंजाब विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत बहुत ही अलग अंदाज में हुई। सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के 92 विधायकों में से 82 पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा गुरुवार को 81 विधायकों ने पहली बार विधानसभा परिसर में कदम रखा था। सभी सदस्यों के चेहरे खुशी और उत्साह के लबरेज थे। आप के विधायक लाभ सिंह उगोके, हरजोत सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह सरदूलगढ़ ने विधानसभा के द्वार पर माथा टेककर प्रवेश किया, जबकि अमृतसर पूर्व से आप विधायक जीवन जोत कौर व हरजोत बैंस समेत अनेक नवनिर्वाचित विधायकों ने परिसर में लगी शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के चित्रों को सैल्यूट और अभिवादन किया। लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं सर्वजीत कौर माणुके ने सदन में प्रवेश करते वक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान का अभिवादन किया। उसी तरह इस विधानसभा में सबसे कम उम्र की आप विधायक नरेंद्र कौर ने भी मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी सदस्यों का अभिवादन किया।

82 MLAs of Aam Aadmi Party reached Punjab assembly for the first time
विधानसभा में नतमस्तक होते भदौड़ से विधायक लाभ सिंह। - फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)

सत्र के पहले दिन कुछ विधायक अपने परिवार समेत पहुंचे। कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए। सदन में पहले दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गैलरी में विधायकों के परिवारों के सदस्य और अन्य शुभचिंतक देर तक सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। कांग्रेस विधायकों में तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा परगट सिंह, प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैरा ने भी सदन में प्रवेश करते ही सत्तापक्ष की सीटों पर बैठे सदस्यों का अभिवादन किया।

82 MLAs of Aam Aadmi Party reached Punjab assembly for the first time
विधायक हरजोत सिंह बैंस - फोटो : अमर उजाला

सदस्यों की शपथ के साथ 16वीं पंजाब विधानसभा शुरू
पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। प्रोटेम स्पीकर डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने गुरुवार को विधानसभा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदन परंपरा के इतर मुख्यमंत्री भगवंत मान के तुरंत बाद सभी महिला सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद बाकी सभी पुरुष सदस्यों को अध्यक्ष ने जिलेवार शपथ दिलाई। गुरुवार को प्रोटेम स्पीकर ने राज्यपाल से प्रदत्त शक्तियों का उल्लेख करते हुए नए सदस्यों को शपथ दिलाने की कार्यवाही शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
82 MLAs of Aam Aadmi Party reached Punjab assembly for the first time
विधायक गुरप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह संधू। - फोटो : अमर उजाला

ज्यादातर सदस्यों ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की, जबकि आम आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल व जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा और अबोहर से कांग्रेस के संदीप जाखड़ ने हिंदी में शपथ ली। मालेरकोटला से आम आदमी पार्टी के मोहम्मद जमील उर रहमान ने उर्दू में शपथ ली। 117 सदस्यों वाली सदन में करीब 15 सदस्य अनुपस्थित थे और शपथ ग्रहण नहीं कर सके। 

विज्ञापन
82 MLAs of Aam Aadmi Party reached Punjab assembly for the first time
साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक गुरुदेव सिंह देव मान। - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा में चुनकर आए सदस्यों में 92 आम आदमी पार्टी के, कांग्रेस के 18, शिअद के 3, भाजपा के 2, बसपा और निर्दलीय 1-1 हैं। नई विधानसभा में तीन सदस्य जहां 25-30 साल उम्र वर्ग हैं। वहीं 21 सदस्य 31-40 साल, 37 सदस्य 41-50 साल, 33 सदस्य 51-60 साल, 21 सदस्य 61-70 साल और 2 सदस्य 71-80 साल उम्र वर्ग के हैं। शैक्षिक योग्यता के मामले में, इन सदस्यों में 21 ग्रेजुएट, 24 सदस्य 12वीं पास, 17 सदस्य 10वीं पास, 3 सदस्य आठवीं और एक सदस्य पांचवीं पास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed