फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुश हो जाएं बेटियां, कॉलेज छात्राओं के लिए BJP सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
45 days maternity leave to haryana college students
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
बेटियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को बीजेपी सरकार ने एक तोहफा दिया है कि वे खुशी से फूली न समाएंगी।
45 days maternity leave to haryana college students
Maternity Leave
दरअसल, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विवाहित छात्राओं को 45 दिन का मातृत्व अवकाश देगी। यह निर्णय उनकी बिना रुकावट शिक्षा को पूरा कराने के मद्देनजर लिया गया है।
45 days maternity leave to haryana college students
maternity leave
उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि ताजा दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाहित छात्राएं वैध चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर संबंधित विभाग अध्यक्ष की पूर्व अनुमति से एक बार में 45 दिन तक का मातृत्व अवकाश ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
45 days maternity leave to haryana college students
गर्भवती महिला
विवाहित छात्राओं को मातृत्व अवकाश सक्षम प्राधिकारी इस शर्त के साथ प्रदान करेंगे कि उन्हें पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्षाएं लगानी होंगी। अवकाश अवधि सेमेस्टर के दौरान दिए गए कुल व्याख्यानों में से निकाल दी जाएगी।
विज्ञापन
45 days maternity leave to haryana college students
गर्भवती महिला - फोटो : डेमो पिक
हालांकि, आवश्यकता होने पर विवाहित छात्रा एक पूरा सेमेस्टर छोड़ सकती हैं, लेकिन अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेने के बाद छोड़े गए सेमेस्टर की हाजिरी पूरी करनी होगी। साथ ही सम और विषम सेमेस्टर नीति के अनुसार छोड़ी गई सेमेस्टर परीक्षाओं में भाग लेना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed