देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
चार युवक हैंडग्रेनेड लेकर पेशी भुगतने आए गैंगस्टर को उड़ाने के लिए कोर्ट परिसर में पहुंच गए। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
मामला हरियाणा में कैथल का है। गांव खेड़ी शेरखां के पास चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में एक बड़ी घटना होते-होते रह गई। पुलिस ने इन युवकों से हैंड ग्रेनेड, तीन देशी कट्टे और पांच कारतूस बरामद किए।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चारों आरोपी कोर्ट परिसर में विस्फोट कर जींद के एक गैंगस्टर को उड़ाने के इरादे से यहां आए थे। सभी आरोपियों को न्यायालय जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, पुलिस ने हिसार से बम निरोधक दस्ते को बुलाकर हैंड ग्रेनेड को नष्ट कराया।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीआईए-2 के प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम टी प्वाइंट कलासर-खेड़ी शेरखां पर गश्त पर थी। इसी दौरान मांडी रोड पर गांव खेड़ी शेरखां एरिया में पुलिया के पास हथियारों से लैस बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक निजी कार को बताए गए स्थान के लिए रवाना किया और उनके पीछे पुलिस की टीम भी चल दी। कार ज्योंही पुलिया के पास पहुंची युवकों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। तभी पुलिस टीम ने युवकों को काबू कर लिया।