{"_id":"5ac326544f1c1bce618b5230","slug":"39-indians-killed-in-iraq-dharminder-singh-funeral-in-batala-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलेजे का टुकड़ा था, आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकी'...ताबूत देखकर बेहोश हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कलेजे का टुकड़ा था, आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकी'...ताबूत देखकर बेहोश हुई मां
Sat, 14 Apr 2018 10:50 AM IST
आर रघुवंशी/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
आर रघुवंशी/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धर्मिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वो मेरे कलेजे का टुकड़ा था, कितनी बदनसीब हूं आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकती...और ताबूत देखकर मां बेहोश हो गई।
2 of 5
धर्मिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से बटाला के दो लोगों के अवशेष सोमवार को उनके घर लाए गए। अमृतसर से एंबुलेंस के जरिये बटाला के गांव तलवंडी झूरा के रहने वाले धरमिंदर कुमार के घर में उनका अवशेष पहुंचा तो कोहराम मच गया। एसडीएम रोहित गुप्ता की अगुवाई में पारिवारिक सदस्यों को अवशेष सौंपे गए। मां कंवलजीत और बहन डिंपलजीत के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, मां तो बेहोश ही हो गई थी।
3 of 5
धर्मिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
सोमवार देर शाम करीब 6:30 बजे गांव के शमशान घाट में दाह संस्कार किया गया। बहन डिंपलजीत का कहना था कि उन्हें आस थी कि एक दिन उनका भाई जरूर आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए तरस रही थीं। उसे नहीं पता था कि भाई इस तरह घर आएगा। अगर सरकार को यह सब पता था तो अभिभावकों को अंधेरे में क्यों रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धर्मिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
धरमिंदर की मां ने कहा कि सरकार आतंकियों को मारकर बेटे की मौत का बदला ले। उन्होंने कई सपने देखे थे, लेकिन साकार नहीं हो सकते। धरमिंदर की मां ने सरकार से मांग की कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी कोई माली सहायता की जाए ताकि धरमिंदर के बाद उनका जीवन ठीक से व्यतीत हो सके। गौरतलब है कि बटाला के गांव तलवंडी झूरां के रहने वाला 27 वर्षीय धरमिंदर कुमार रोजी रोटी के लिए इराक 2013 में गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
धर्मिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
पिता राजकुमार कहते हैं कि इस उम्र में बेटे की चिता को आग देनी पड़ रही है। इससे ज्यादा बदनसीबी और क्या होगी। वह सहारा बनने की बजाय बेसहारा छोड़कर चल गया। अगर सरकार की तरफ से समय रहते कोई ठोस कदम उठाया जाता तो उसके बेटे के साथ बाकी लोगों को भी बचाया सकता था। बेटे को आखिरी बार देखने की हसरत भी रह गई। सारी जिंदगी दिल को यह बात कचोटती रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।