फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 साल पुरानी बावड़ी की खुदाई में हाथ लगी 22 ऐसी चीजें, देखकर सूख गई सबकी सांसें, तस्वीरें

Sat, 22 Dec 2018 01:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
22 Things Like Bomb, Hand Grenade found in 200 Years Old Bawri in Pathankot
बावड़ी की खुदाई में निकले बमनुमा चीजें
200 साल पुरानी बावड़ी की खुदाई चल रही थी। इस दौरान कामगारों के सामने ऐसी चीज निकलकर सामने आ गई, जिसे देखकर उनकी सांस सूख गई। देखिए तस्वीरों में पूरा मामला।
22 Things Like Bomb, Hand Grenade found in 200 Years Old Bawri in Pathankot
बावड़ी की खुदाई में निकले बमनुमा चीजें
खुदाई चल रही थी कि एक के बाद एक 22 चीजें निकलती चली गईं। ये बमनुमा दिख रही थीं, जानकारों के मुताबिक ये हैंड ग्रेनेड या लांचर हो सकते हैं। काफी पुरानी होने के कारण इन चीजों पर पूरी तरह जंग लग चुकी है।
22 Things Like Bomb, Hand Grenade found in 200 Years Old Bawri in Pathankot
बावड़ी की खुदाई में निकले बमनुमा चीजें
पंजाब के पठानकोट में मोहल्ला काजीपुर के राधा-कृष्ण मंदिर की बावड़ी की खुदाई में यह चीजें मिलीं। इस मंदिर का इतिहास 200 साल से भी पुराना है और कुदरती बाऊलियां भी काफी पुरानी हैं। नौ दिसंबर को कुछ शरारती तत्वों ने बावड़ी को मिट्टी से भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Things Like Bomb, Hand Grenade found in 200 Years Old Bawri in Pathankot
हैंड ग्रेनेड - फोटो : amar ujala
धार्मिक संस्थाओं के विरोध के बाद बावड़ी को साफ करने का काम चल रहा था। शुक्रवार देर शाम इनमें से जब पहली बमनुमा चीज दिखाई दी तो मजदूरों ने इसे लोहे का टुकड़ा समझा और दूर उछाल दिया, उसके बाद एक के बाद एक 22 टुकड़े निकले तो उन्हें शक हुआ। गौर से देखा तो कुछेक में पिन लगी थी।
विज्ञापन
22 Things Like Bomb, Hand Grenade found in 200 Years Old Bawri in Pathankot
बावड़ी की खुदाई में निकले बमनुमा चीजें
लोगों का कहना है कि 1984 दंगों के दौरान किसी ने इन चीजों को बावड़ी में फेंक दिया होगा। बावड़ी का नवनिर्माण करवा रहे लक्ष्मी कला मंदिर के प्रधान राजकुमार काका ने एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी को इसके बारे में जानकारी दी। फिल्हाल सभी बमनुमा वस्तुएं पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed