{"_id":"579b77c54f1c1b1c1521e264","slug":"146-dope-test-positive-in-punjab-police-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती : दो नौजवान बेहोश, 178 डोप टेस्ट में फेल, आकड़ें चौंकाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती : दो नौजवान बेहोश, 178 डोप टेस्ट में फेल, आकड़ें चौंकाने वाले
Sat, 30 Jul 2016 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Police Bharti
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस भर्ती के दौरान दो नौजवान बेहोश हो गए। वहीं, तीसरे दिन 178 प्रतिभागी डोप टेस्ट में फेल हुए। चौंकाने वाले आंकड़े पंजाब में नशे की पोल खोल रहे हैं।
शारीरिक टेस्ट देने से डर जाते हैं उम्मीदवार : एसएसपी
2 of 5
कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्मीदवार दौड़ लगाते हुए
- फोटो : amar ujala
पटियाला में अब तक 35 से अधिक उम्मीदवार डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि अक्सर शेखी मारने के लिए नौजवान अपने माता-पिता के सामने पुलिस में भर्ती के लिए फार्म भर देते हैं, लेकिन बाद में टेस्ट देने से डर जाते हैं। पटियाला में पहले दिन 12, दूसरे दिन 13 और आज तीसरे दिन शुक्रवार को 11 उम्मीदवार डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। एसएसपी चौहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिन नौजवानों को डोप टेस्ट पॉजिटिव रहा है, उनमें से कुछ अफीम लेने के आदि हैं। उन्होंने बताया कि 400 में से आज 350 ही टेस्ट देने के लिए पहुंचे।
मोगा में 40 तो फिरोजपुर में 31 के डोप टेस्ट पॉजिटिव मिले
3 of 5
Police Bharti
- फोटो : amar ujala
पिछले तीन दिन से फिरोजपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल की चल रही भर्ती में लगभग 1017 उम्मीदवारों का शारीरिक व डोप टेस्ट लिया। डोप टेस्ट में तकरीबन 31 केस पॉजिटिव मिले हैं। एसएसपी आरके बख्शी ने बताया कि फिरोजपुर में 27 जुलाई को 366 उम्मीदवारों का शारीरिक व डोप टेस्ट लिए गए। इसी तरह 28 जुलाई को 369 उम्मीदवारों व 29 जुलाई को 282 उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में पुलिस भर्ती के दौरान दो नौजवान बेहोश
4 of 5
मोगा में पुलिस भर्ती के दौरान दो नौजवान बेहोश
- फोटो : amar ujala
वहीं मोगा में पुलिस भर्ती दौरान तीन दिनों में लगभग 1050 नौजवानों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें से 40 नौजवानों का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 450 से अधिक नौजवान दौड़ में पीछे रहने से भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू की निगरानी में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हो रही है। पहले दिन 19, दूसरे दिन 12 और तीसरे दिन 9 के डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
फरीदकोट में 32 के डोप टेस्ट पॉजिटिव
5 of 5
फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में चल रही पंजाब पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के ट्रायल में शामिल नौजवान।
- फोटो : amar ujala
फरीदकोट में तीसरे दिन शुक्रवार को 400 प्रतिभागियों में से 354 ने भाग लिया और इनमें से 6 प्रतिभागियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार के ट्रायल के दौरान 171 पास हुए और 177 को बाहर कर दिया गया। एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि तीसरे दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां पर कुल 1200 प्रतिभागियों में से 1083 ने ट्रायल में भाग लिया और इनमें से 32 के डोप टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता ढंग से चलाया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया को कैमरे में बंद किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।