फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस भर्ती : दो नौजवान बेहोश, 178 डोप टेस्ट में फेल, आकड़ें चौंकाने वाले

Sat, 30 Jul 2016 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
178 dope test positive in punjab police recruitment
Police Bharti - फोटो : amar ujala
पुलिस भर्ती के दौरान दो नौजवान बेहोश हो गए। वहीं, तीसरे दिन 178 प्रतिभागी डोप टेस्ट में फेल हुए। चौंकाने वाले आंकड़े पंजाब में नशे की पोल खोल रहे हैं।

शारीरिक टेस्ट देने से डर जाते हैं उम्मीदवार : एसएसपी

178 dope test positive in punjab police recruitment
कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्मीदवार दौड़ लगाते हुए - फोटो : amar ujala
पटियाला में अब तक 35 से अधिक उम्मीदवार डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि अक्‍सर शेखी मारने के लिए नौजवान अपने माता-पिता के सामने पुलिस में भर्ती के लिए फार्म भर देते हैं, लेकिन बाद में टेस्ट देने से डर जाते हैं। पटियाला में पहले दिन 12, दूसरे दिन 13 और आज तीसरे दिन शुक्रवार को 11 उम्मीदवार डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। एसएसपी चौहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिन नौजवानों को डोप टेस्ट पॉजिटिव रहा है, उनमें से कुछ अफीम लेने के आदि हैं। उन्होंने बताया कि 400 में से आज 350 ही टेस्ट देने के लिए पहुंचे।

मोगा में 40 तो फिरोजपुर में 31 के डोप टेस्ट पॉजिटिव मिले

178 dope test positive in punjab police recruitment
Police Bharti - फोटो : amar ujala
पिछले तीन दिन से फिरोजपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल की चल रही भर्ती में लगभग 1017 उम्मीदवारों का शारीरिक व डोप टेस्ट लिया। डोप टेस्ट में तकरीबन 31 केस पॉजिटिव मिले हैं। एसएसपी आरके बख्शी ने बताया कि फिरोजपुर में 27 जुलाई को 366 उम्मीदवारों का शारीरिक व डोप टेस्ट लिए गए। इसी तरह 28 जुलाई को 369 उम्मीदवारों व 29 जुलाई को 282 उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा में पुलिस भर्ती के दौरान दो नौजवान बेहोश

178 dope test positive in punjab police recruitment
मोगा में पुलिस भर्ती के दौरान दो नौजवान बेहोश - फोटो : amar ujala
वहीं मोगा में पुलिस भर्ती दौरान तीन दिनों में लगभग 1050 नौजवानों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें से 40 नौजवानों का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 450 से अधिक नौजवान दौड़ में पीछे रहने से भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू की निगरानी में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हो रही है। पहले दिन 19, दूसरे दिन 12 और तीसरे दिन 9 के डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन

फरीदकोट में 32 के डोप टेस्ट पॉजिटिव

178 dope test positive in punjab police recruitment
फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में चल रही पंजाब पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के ट्रायल में शामिल नौजवान। - फोटो : amar ujala
फरीदकोट में तीसरे दिन शुक्रवार को 400 प्रतिभागियों में से 354 ने भाग लिया और इनमें से 6 प्रतिभागियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार के ट्रायल के दौरान 171 पास हुए और 177 को बाहर कर दिया गया। एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि तीसरे दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां पर कुल 1200 प्रतिभागियों में से 1083 ने ट्रायल में भाग लिया और इनमें से 32 के डोप टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता ढंग से चलाया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया को कैमरे में बंद किया जा रहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed