{"_id":"58d682e94f1c1be6211a3ce0","slug":"13-killed-in-road-accidents-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" हादसों से लाल हुई सड़कें, देखिए कैसे हुईं दर्दनाक 13 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों से लाल हुई सड़कें, देखिए कैसे हुईं दर्दनाक 13 मौतें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
हादसों से लाल हुई सड़कें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों से लाल हुई सड़कें
जालंधर के नकोदर के साथ लगते महितपुर दाना मंडी के पास एक ट्रक और टाटा 407 की आमने-सामने टक्कर में होने से तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर चमकौर सिंह निवासी हरि नगर बरनाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हादसों से लाल हुई सड़कें
जालंधर के मॉडल टाउन गीता मंदिर के निकट शनिवार को चुनमुन चौक पर तेज रफ्तार गाड़ी ने एक्टिवा पर जा रही महिला सब-इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद घायल महिला सब इंस्पेक्टर को सत्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर कमिश्नर पुलिस अर्पित शुक्ला समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक महिला की पहचान जगदीप कौर (24) निवासी रईया के रूप में हुई है। दो साल पहले ही वह पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों से लाल हुई सड़कें
लुधियाना के गांव जांगपुर में लिंक रोड पर आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली की आल्टो कार के साथ टक्कर हो गई। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप में जख्मी हो गए और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घायल दंपति का मेडिवेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसों से लाल हुई सड़कें
मुक्तसर में पड़ने वाले गिद्दड़बाहा के सर्कुलर रोड स्थित पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली के निकट मोड़ पर एक मिनी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार करीब 17 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार पुत्र नेम राज निवासी स्थानीय हुसनर चौक शनिवार की दोपहर में घर से किसी काम से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। इस दौरान सर्कुलर रोड स्थित पुरानी टेलीफोन के निकट निजी कंपनी की मिनी बस के ड्राइवर ने बस को मोड़ते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।