{"_id":"5a642b5d4f1c1b93268b5869","slug":"12th-class-student-shivansh-killed-lady-principal-in-yamunanagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेडी प्रिंसीपल के कातिल छात्र ने बताई 'गुरु' को मारने की वजह, 7 बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी प्रिंसीपल के कातिल छात्र ने बताई 'गुरु' को मारने की वजह, 7 बड़े खुलासे
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar Murder
गुरु का सम्मान करना चाहिए, लेकिन 12वीं का छात्र अपने ही स्कूल की प्रिंसीपल का कातिल बन गया। अब उसने पुलिस को कत्ल करने की वजह बताई।
Trending Videos
यमुनानगर में प्रिंसीपल को मारी तीन गोलियां
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट शिवांश गुंबर ने महिला प्रिंसिपल रितु छाबड़ा को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता रिवॉल्वर से कितनी गोलियां चलीं, मैं ट्रिगर दबाता रहा।
Yamunanagar Murder
आरोपी ने बताई हत्या की ये वजह
हत्या की वजह पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रिंसिपल बात-बात पर डांटती थी, इसलिए मैं हताश था। प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के कमरे में गया, लेकिन प्रिंसिपल ने फाइल लेने से मना कर दिया। धमकी दे रही थीं कि बोर्ड एग्जाम के लिए रोल नंबर नहीं देंगी। क्लास अटेंड न करने पर चेतावनी दी गई थी। डर था कि मीटिंग में प्रिंसिपल मेरे पेरेंट्स को शिकायत करेंगी। इसलिए प्रिंसिपल की हत्या करने की सोची।

अलमारी तोड़कर निकाली पिता की लाइसेंस रिवाल्वर
एसपी राजेश कालिया के मुताबिक, शिवांश ने बताया कि शनिवार सुबह उसके पिता काम से घर से निकल गए। इसके बाद घर पर उसके अलावा उसकी मां थी। जब उसकी मां घर के कामों में व्यस्त हो गई तो उसने रॉड के जरिए अलमारी का लॉक तोड़ा और पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर अपने कपड़ों में छुपा ली। इसके बाद वह मां को कोचिंग जाने के लिए बोलकर घर से निकल गया।

शनिवार को पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग थी
एसपी के मुताबिक, शनिवार को स्कूल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग थी। दोपहर 12 से दो बजे तक होने वाली मीटिंग में शिवांश के पिता को भी आना था, लेकिन वह अकेले ही स्कूल आया। वह प्रोजेक्ट की फाइल लेकर प्रिंसीपल के पास गया, लेकिन उन्होंने फाइल लेने से इंकार कर दिया। एक बार तो शिवांश लौट गया था, लेकिन वापिस आया और कपड़ों में छिपाकर रखी रिवाल्वर निकालकर प्रिंसिपल पर चार गोलियां दाग दी।