ये भारत की 'मान' है, जो 101 साल की उम्र में भी रेसिंग करती हैं। देखिए क्या है इनकी ऐसी सेहत का राज...
चंडीगढ़ की 101 वर्षीय मान कौर ने हिस्ट्री चैनल पर चंडीगढ़ का मान बढ़ाया। शो ‘ओ माई गॉड ये मेरा इंडिया’ में मान कौर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके माध्यम से इस उम्र में भी डाइट का पूरा ध्यान, योगा और जॉगिंग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने व उनसे प्रेरणा लेती हुई युवा पीढ़ी को भी दिखाया गया है।
इस डॉक्यूमेंट्री को मई में पटियाला में शूट किया गया था। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के खेल मैदानों, स्पोर्ट्स साइंस विभाग में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। इसे बनाने वाले मुंबई से आए थे, जिन्हाेंने सुबह छह से 10 बजे तक विभिन्न स्पोर्ट्स की गतिविधियों पर मान कौर का शूट किया था।
4 of 6
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
यहां जीते मेडल :
कनाडा में 2013 के अंत में मास्टर्स चैंपियनशिप में 400, 200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट, 100 मीटर स्प्रिंट, गोला फेंक, ज्वेलियन थ्रो में कुल पांच गोल्ड जीत चुकी हैं। अमेरिका में 2013 में आयोजित वर्ल्ड सीरीज गेम्स में मान कौर 100 मीटर स्प्रिंट, 200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट, शॉटपुट, ज्वेलिन थ्रो में हिस्सा लेते हुए पांच गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
अमेरिका में 2011 में अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में भाग लेते हुए न केवल वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया, बल्कि एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब भी उन्हें दिया गया। मान कौर भारत की पहली वेटरन खिलाड़ी हैं जिन्हें यह खिताब मिला है।