फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope ( 03-09 जनवरी 2022) : नए साल का पहला हफ्ता किन राशि वालों के लिए ला रहा खुशखबरी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 02 Jan 2022 08:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 Jan 2022 08:27 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 03 january to 09 january 2022 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्य में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम एवं प्रयास करने होंगे। कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। पारिवारिक विवाद को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। विवाद को सुलझाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं  की अनदेखी न करें।

उपाय : श्री हनुमान जी की उपासना करें और मंगलवार के दिन संभव हो तो बंदरों को गुड-चना खिलाएं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

 
मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
weekly horoscope weekly rashifal 03 january to 09 january 2022 know prediction of all zodiac signs
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पिकनिक आदि के लिए परिवार के साथ आस-पास की छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे। हालांकि सुख-सुविधाओं में धन भी खूब खर्च होगा। महिलाओं का मन धर्म, दान आदि में खूब लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता के लिए लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए कठिन परिम करना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

उपाय - किचन में बनी पहली रोटी गाय को खाने के लिए दें और भगवान विष्णु की प्रतिदिन साधना करें।




 

weekly horoscope weekly rashifal 03 january to 09 january 2022 know prediction of all zodiac signs
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ एवं उन्नतिदायक साबित होगा। रोजी-रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। हालांकि इस संबंध में कोई भी निर्णय लेते समय खूब-सोच विचार कर लें। अपने सपनों को साकार करने के लिए सगे-संबंधियों और इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके विरोधी भी आपके साथ मित्रता करने को आतुर रहेंगे। कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मनचाहा लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर चिंतन-मंथन होगा। पैतृक संपत्ति या फिर भूमि-भवन से जुड़े मसले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। प्रेम संबंध में एक दूसरे के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : शनिवार के दिन उपवास रखें और प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 03 january to 09 january 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer Horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ एक चुनौतियों को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्वजनों के साथ बातचाीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार ठीक रखें, अन्यथा बाद में आपको अपनी गलती पर पछतावा हो सकता है। किसी के बहकावे में आकर या फिर दूसरों को दिखाने के लिए अपनी जेब से ज्यादा धन खर्च न करें अन्यथा बाद में आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में उपजी कुछेक गलतफहमियां आपके लिए जी का जंजाल बन सकती हैं। हालांकि कठिन समय में माता-पिता और जीवनसाथी की तरफ से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। खान-पान का विशेष ख्याल रखें और बाहर की चीजों को खाने से बचें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

उपाय : कार्यों में सफलता की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन तांबे के बर्तन में जल, रोली और अक्षत डालकर भगवा सूर्यदेव को अघ्र्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 03 january to 09 january 2022 know prediction of all zodiac signs
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से कहीं ज्यादा लाभप्रद एवं उन्नतिदायक रहने वाला है। ऐसे में किसी भी अवसर को अपने हाथ से जाने न दें। आप अपनी बुद्धि एवं परिश्रम से किसी भी असंभव कार्य को कर पाने में कामयाब होंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक साबित होने वाला है। हालांकि धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखें। आप भूमि-भवन या फिर वाहन के क्रय-विक्रय से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय इस सप्ताह ले सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय शुभ है। मन से प्रयास करने पर सफलता के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या फिर अपनी मनमर्जी अपने लव पार्टनर पर थोपने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे।  

उपाय : भगवान विष्णु को पीले फूल एवं फल चढ़ाएं। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed