फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 दिसंबर को सूर्य करेंगे गुरु की राशि में गोचर, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Thu, 05 Dec 2024 12:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 05 Dec 2024 12:14 PM IST
सार

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 
 

विज्ञापन
sun transit in dhanu rashi from 15 december good impact on these rashi
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्यदेव 15 दिसंबर को गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 


यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
 वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
sun transit in dhanu rashi from 15 december good impact on these rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
15 दिसंबर 2024 को जब सूर्य वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे तब मिथुन राशि वालों को उनकी किस्मत का भरपूर साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य का धनु राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभफलदायी साबित होगा। धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे और जो कार्य असफल हो रहे हैं वह अब पूरे होंगे। लंबे समय बाद आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति और तरक्की के योग हैं। आपके वेतन में वृद्दि के आसार हैं। जो लोग किसी व्यापार आदि में हैं उनको किसी डील से अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। योजनाएं कामयाब होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
sun transit in dhanu rashi from 15 december good impact on these rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
15 दिसंबर 2024 को सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव में होगा और आपके लिए सूर्यदेव लग्न भाव से स्वामी होकर आपको जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और बंपर लाभ के मौके आएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा और पहले के मुकाबले ज्यादा धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे। आपके जो काम लंबे समय से रूके हुए थे वह अब सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से पूरे होंगे। कामकाज के संबंध में छोटी-छोटी यात्राएं करेंगे जहां से आप काफी मात्रा में धन और अनुभव को प्राप्त करेंगे। आप अपनी क्षमताओं का प्रयोग व्यापार के क्षेत्र में करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का साथ आपको मिलेगा और सेहत अच्छी रहेगी। शुभ सूचनाएं सुनने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in dhanu rashi from 15 december good impact on these rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का धनु राशि में गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। नौकरी और व्यापार में आपको भरपूर अच्छे मौके मिलेंगे। कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव उनके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आमदनी में पहले के मुकाबले ज्यादा लाभ मिलेगा। अच्छी नौकरी के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। जो लोग किसी बिजनेस से संबंधित हैं उनको वहां से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पार्टनरशिप के लिहाज से आप किसी बिजनेस में कोई अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि और मौके प्राप्त होंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर होने से विदेश जाने के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed