फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Leo Monthly Horoscope November 2026 singh masik rashifal November monthly rashifal

नवंबर मासिक राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, खरीदारी में खर्च हो सकती है बड़ी रकम

Fri, 30 Oct 2026 06:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे।

विज्ञापन
Leo Monthly Horoscope November 2026 singh masik rashifal November monthly rashifal
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI

विस्तार

सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि के जातक आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इन्हें मान-सम्मान और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


सिंह राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे। आपके नेतृत्व में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि दूसरे सप्ताह में किसी बात को लेकर परिवार या करीबी लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अपने काम पूरे करवाने के लिए व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा। महीने के मध्य में परिस्थितियां दोबारा अनुकूल होने लगेंगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के संकेत हैं, जबकि पहले से कार्यरत जातकों को पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आमदनी बढ़ने के साथ खर्चों में भी इजाफा होगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी पर बड़ी रकम खर्च हो सकती है। महीने के आखिरी दिनों में जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से यह महीना सकारात्मक रह सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और समझ बनी रहेगी। मुश्किल परिस्थितियों में लव पार्टनर आपका हौसला बढ़ाएगा। जिन लोगों के प्रेम संबंध को परिवार की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी, उन्हें इस महीने अच्छी खबर मिल सकती है। परिजनों की सहमति से विवाह की बात आगे बढ़ने के योग हैं।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के अंतिम दिनों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। इसलिए अपनी जरूरतों और बचत के बीच संतुलन बनाए रखें।


उपाय
प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें हल्दी और केसर का तिलक अर्पित करें तथा विष्णु चालीसा का पाठ करें।

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed