फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजजयोग, इन राशियों को अचानक हो सकता है फायदा

Fri, 30 Oct 2026 04:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

पंचांग गणना के मुताबिक 01 नवंबर को मंगल- चंद्रमा की युति होगी जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशियों को अच्छा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
mars moon yuti in kark rashi and make mahalakshmi rajyog these zodiac sign will be lucky
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
पंचांग के अनुसार, 01 नवंबर को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जो 3 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे, वहीं मंगल भी कर्क राशि में है इस तरह से 3 नवंबर तक कर्क राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता, सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब ढाई दिनों तक रहते हैं। कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं इस महालक्ष्मी राजयोग से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
Trending Videos
mars moon yuti in kark rashi and make mahalakshmi rajyog these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा जिससे आपकी कई तरह के इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लंबे समय से रूका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको लाभ मिलेगा। 
mars moon yuti in kark rashi and make mahalakshmi rajyog these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। मंगल-चंद्रमा की युति आपके दशम भाव में होगी जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपको काम की सराहना होगी। नौकरी में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। 

नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह

विज्ञापन
विज्ञापन
mars moon yuti in kark rashi and make mahalakshmi rajyog these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि प्रभाव 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग आपके भाग्य और तरक्की के नए-नए रास्ते खोल सकते हैं। आपकी राशि में यह योग भाग्य भाव में बनेगा। इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।

नवंबर मासिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए मौज-मस्ती और खुशियों भरा रहेगा माह, बन रहे हें यात्रा के योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed