फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2025 में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है, करियर और बिजनेस में हो सकती है उन्नति

Thu, 28 Nov 2024 05:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 05:49 AM IST
सार

Shani Gochar 2025: शनि वर्ष 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की कुंडली में शनि के प्रभाव से उनका करियर और आर्थिक तरक्की होगी और इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां।

विज्ञापन
Shani gochar 2025 in Pisces saturn transit in Meen Rashi these 3 zodiac signs will be lucky
2025 में शनि के मीन राशि में आने से तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा - फोटो : Amar Ujala

Shani Gochar In Meen Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को न्याय का देवता माना जाता है। अगर शनि की कृपा आप पर हो जाए तो आपकी किस्मत चमक सकती है। शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे समय में हर व्यक्ति को कभी न कभी शनि के प्रभाव का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शनि अपनी स्थिति के अनुसार भी शुभ और अशुभ फल देते हैं। जैसे ही शनि की राशि बदलती है, यह चंद्र राशि में उसके निवास स्थान से निर्धारित होती है। शनि वर्ष 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की कुंडली में शनि के प्रभाव से उनका करियर और आर्थिक तरक्की होगी और इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां।


 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Shani gochar 2025 in Pisces saturn transit in Meen Rashi these 3 zodiac signs will be lucky
2025 में शनि के मीन राशि में आने से तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि उनकी जन्म राशि से दूसरे, पांचवें और नौवें भाव में हो तो इस राशि के जातकों को विशेष प्रभाव से लाभ हो सकता है। 2025 में शनि के मीन राशि में आने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा और ये 2027 तक इसी राशि में रहेंगे।

Shani gochar 2025 in Pisces saturn transit in Meen Rashi these 3 zodiac signs will be lucky
2025 में शनि के मीन राशि में आने से तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
शनि का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस अवधि में आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जिससे समाज में सम्मान बढ़ सकता है। बिजनेस में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani gochar 2025 in Pisces saturn transit in Meen Rashi these 3 zodiac signs will be lucky
2025 में शनि के मीन राशि में आने से तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
शनि के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। इस अवधि में आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी. पुराने विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। कर्ज कम होगा. आपको काम के सिलसिले में दूर यात्रा करनी पड़ेगी। व्यापार में अचानक लाभ होगा। सुदूर यात्राएं होंगी।  साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मनचाही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Shani gochar 2025 in Pisces saturn transit in Meen Rashi these 3 zodiac signs will be lucky
2025 में शनि के मीन राशि में आने से तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
इस राशि में शनि दूसरे भाव में रहेगा। ऐसे में शनि इस राशि के जातकों को बंपर लाभ पहुंचा सकते हैं। साल 2025 में आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। इससे आप 2027 तक रोजगार से वंचित नहीं रहेंगे. बड़ा मुनाफा हो सकता है. साथ ही प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि की भी संभावना है। आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। सरकारी कामकाज में चल रही परेशानियां अब खत्म हो जाएंगी। साथ ही अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आय के नये स्रोत खुलेंगे। इससे आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आ सकती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed