Shukra Rashi Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम और ऐश्वर्य का कारक कहा जाता है। 28 जनवरी 2025 को प्रातः 06: 42 मिनट पर शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि यानी मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को स्त्री ग्रह माना जाता है और राशि चक्र में इन्हें वृषभ राशि और तुला राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। वहीं राशि चक्र की बारहवीं और अंतिम राशि मीन है जो कि जल तत्व की दोहरे स्वभाव की राशि है। मीन राशि कल्पना, रचनात्मकता, अध्यात्म और प्रेम आदि को दर्शाती है।
Shukra Gochar 2025: शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशि के जातकों के जीवन में आ सकती है सुख समृद्धि
Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी 2025 को प्रातः 06: 42 मिनट पर शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि यानी मीन राशि में गोचर करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह वृषभ राशि के जातकों के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। इस आधार पर आपके लग्न स्वामी का उच्च अवस्था में ग्यारहवें भाव में गोचर बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपका व्यापार या नौकरी है तो यह गोचर आपके लिए काफी शानदार कहा जाएगा। यह समय कार्यक्षेत्र में सफलता और आनंद लेकर आएगा। आपकी मेहनत और समर्पण से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह समय आपकी सभी भौतिक इच्छाओं को पूरा करने का काम करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और किसी नई संपत्ति में निवेश करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्रदेव पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। यहां शुक्र का गोचर दशम भाव में हो रहा है। इस के फलस्वरूप शुक्र देव का यह गोचर कार्यक्षेत्र के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। मिथुन राशि के जातकों वालों को इस दौरान घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का अनुभव होगा। संपत्ति और धनलाभ की संभावना है। आपकी मुलाकात कार्यक्षेत्र में किसी खास से हो सकती है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर आठवें भाव में होगा। आठवें भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा कहा जाएगा। ऐसे जातक जिनका संबंध सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, फिल्म, टेलीविज़न, मीडिया और मास कम्युनिकेशन आदि से है, उनके लिए यह अवधि उत्तम रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी संयुक्त संपत्ति में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के साथ भी आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आपकी उपलब्धियों की प्रशंसा होगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज आपके लग्न भाव में गोचर करके उच्च अवस्था में जा रहे हैं। शुक्र का मीन राशि में गोचर आपके लिए खुद को आकर्षक बनाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे उत्तम समय होगा। शुक्र का यह गोचर आपकी सामाजिक छवि को बेहतर बनाएगा और आपके लिए बेहद फलदायी साबित होगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।