Aaj Ka Rashifal 23 December: आज, सोमवार 23 दिसंबर का दिन है। आज के दिन सूर्य का गोचर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में है जबकि मन के कारक ग्रह चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और सौभाग्य योग में दिन की शुरुआत हो रही है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा वहीं कुछ को कठिन प्रयास करने पर ही सफलता प्राप्त हो सकेगी। ग्रह-नक्षत्रों की आज की स्थितियों के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन किस तरह से बीतेगा आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 23 दिसंबर का राशिफल...
लव राशिफल 2025 | अंक ज्योतिष 2025
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी से कामों में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपके काफी काम बनेंगे। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटाना है और अपने आवश्यक खर्चों को कम करने की कोशिश करें। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से अच्छा है कि थोड़ा सोच विचारकर लें, जिससे बाद में आपको उसके लिए पछतावा नहीं होगा।
Weekly Horoscope (23 से 29 Dec): साल के आखिरी सप्ताह में इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी होगी। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर यदि टेंशन ले रहे थे, तो उसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ नई चीजों को सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर शंका रहेगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद होने से माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपको अपने कारोबार में चल रही समस्याओं को दूर करने को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।