फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 24 December 2021: मेष और कर्क समेत इन पांच राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 24 Dec 2021 06:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 24 Dec 2021 06:26 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन वह आज किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त हो सकता है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं। बिजनेस में उन्नति देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। मेष राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लांच करेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आज आप अपने बच्चों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करना होगा। वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आज आप अपने कुछ घर के रुके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप किसी सरकारी कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको खुशी होगी व किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आज भाइयों के साथ कोई अवरोध हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपके आपसी संबंधों में दरार आ सकते हैं। मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिवार के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने घर के अंदर साफ सफाई व रंगाई पुताई भी करवा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर कोई नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो उन्हे मनाने की कोशिश करें। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन को अपने घर दावत पर आमंत्रित कर सकते हैं।
कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed