फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 January 2022: वृषभ, कन्या और तुला राशि वालों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 13 Jan 2022 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Jan 2022 07:34 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी को पहले कभी धन उधार दिया हुआ था, तो उसके वापस मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी व आपका मन भी प्रसन्न होगा। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन की बात को किसी से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा। आपका कोई शत्रु ऐसा ना हो क्योंकि कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सीनियर आज उनकी तारीफ करते नजर आएंगे, इसे देखकर वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीदते समय अपनी जेब का ध्यान अवश्य रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण यदि आपको कोई मानसिकता तनाव था, तो वह भी समाप्त होगा। आज आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर भी अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आपको ऊर्जा व सक्रियता देने वाला रहेगा, इससे आपके काम करने की गति और दिनों की तुलना में और भी अधिक होगी, जिसका आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे, इसलिए आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करके आगे बढ़ने का प्रयोग जारी रखना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई सलाह लेनी हो, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य में उलझे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने काम की ओर ध्यान नहीं देंगे और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की ओर अग्रसर रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। दूसरों की मदद उतनी करें, जितने लोग आप आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आज आपके मन में कोई उलझन है तो आप उसे दूर करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों प्राप्त होगा, जिससे उनकी सभी समस्याएं हल होंगी। सायंकाल का समय आज अपने कुछ पारिवारिक विषयों पर माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed