फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 December 2021: इन पांच राशि वालों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 13 Dec 2021 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Dec 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आज आपका अपने भाई बहनों से संपत्ति संबंधित कोई बटवारा हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर होगा। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि पहले कहीं भविष्य के लिए कुछ निवेश किया था, तो आज उसका उनको भरपूर फायदा मिल सकता है, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी वाद विवाद में ना पड़े, यही  आपके लिए बेहतर होगा, लेकिन आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मेष राशिफल 2022 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातकों का दिन अच्छा व्यतीत होगा और उनके कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।आज आपका अपने पिताजी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज आपको अपने पिताजी से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आएगी, जो लोग नौकरी के लिए आवेदन कर रहे थे, उन्हें नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों व गरीबों की सेवा में कुछ धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे वह और उनके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अक्समात किसी सूचना को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया हो, तो आज आप मिलवाया सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर पकड़ना होगा और भरपूर लाभ कमाना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। यदि आप इस डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको मन मुताबिक लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता-पिता से अपने मन की कुछ बातें साझा करेंगे, जिसके आपके बोझ हल्का होगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं। सिर दर्द, बुखार आदि, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखे।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed