फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 December 2021: कुंभ, मकर, मीन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, जाने क्या कहता है आपका राशिफल

Sun, 12 Dec 2021 07:44 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 07:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके  व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

मेष राशिफल 2022 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी पद  प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे और आज आपको सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए  व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ गिले-शिकवे उत्पन्न हो सकते है, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यो द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed