फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 07 January 2022 : चार राशि वालों को धन लाभ जबकि तीन को बिजनेस में फायदा मिलने का योग

Fri, 07 Jan 2022 05:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 07 Jan 2022 05:41 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप कुछ धार्मिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और उभरकर निकलेगी। आज आप अपने कुछ मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको सावधानी रखनी होगी, नहीं तो आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में गुरुजनों का सहयोग मिलने से उनकी सारी बाधाएं समाप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप जिन भी प्रयासों को करेंगे, उनमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता दिख रहा है, जिससे आपको लाभ भी मन मुताबिक मिलेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ स्वास्थ्य समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।  प्रतिदिन योग व्यायाम की ओर भी ध्यान दें, नहीं तो भविष्य में आप किसी लंबी बीमारी को दावत दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अचानक से किसी नई नौकरी में परिवर्तन करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन अपने पुराने साथियों को छोड़कर आज आप थोड़ा निराश भी होंगे। छोटे व्यापारियों को आज अचानक से लाभ मिलने के कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनके खर्चे भी आज बढे़ें हुए रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो कुछ रिश्तों में खटपट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनकी इनकम अचानक से बढ़ सकती है, जिसके कारण वह किसी और व्यापार को करने की भी सोच सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आज आपका अपने साझेदार से कोई मनमुटाव हो सकता है, जिसे आज आप मिलजुलकर बातचीत के द्वारा दूर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आज आप सफल भी अवश्य रहेंगे। आज आपको अपने किसी विरोधी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer Horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह लंबा खींच सकता हैं, उनमें आपको निराशा भी हाथ लग सकती है, इसलिए यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से वंचित पड़ा है, तो आज आपको सुध लेनी होगी और उस पर मेहनत भी करनी होगी, तभी आप जीत हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो वही आपका भरोसा तोड़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed