Aaj Ka Rashifal 21 January: आज 21 जनवरी का दिन है और चंद्रमा बुधदेव की राशि कन्या में संचरण कर रहे हैं। सप्त्मी तिथि, चित्रा नक्षत्र और धृति योग बन रहा है। आज के राशिफल की बात करें तो आज मेष राशि के जातकों मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।। वहीं कुछ राशि वालों आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। इसके अलावा कुछ राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 January 2025)
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में आप बेवजह न उलझें। आपको किसी से पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी से वाहन मांगकर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जल्दबाजी में आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। भाई-बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी या गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।