फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2025: चार फरवरी को गुुरु होंगे मिथुन राशि में मार्गी, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Mon, 20 Jan 2025 06:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 06:46 PM IST
सार

देवगुरु बृहस्पति अभी शुक्र की राशि वृषभ में वक्री स्थिति हैं और 04 फरवरी 2025 को मार्गी हो जाएंगे। गुरु 4 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Guru Margi 2025 Jupiter Retrograde In Gemini Know Positive Effects On These Zodiac Signs
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह - फोटो : अमर उजाला

Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में गुरु ज्ञान, विवाह, संतान, सुख और प्रगति के कारक ग्रह माने जाते हैं। देवगुरु बृहस्पति अभी शुक्र की राशि वृषभ में वक्री स्थिति हैं और 04 फरवरी 2025 को मार्गी हो जाएंगे। गुरु 4 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु पिछले 09 अक्तूबर 2024 से वक्री थे और अब सीधी चाल से चलने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि वालों भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे उनके जीवन में उन्हे लाभ मिलेगा। 

Guru Gochar 2025: इस साल देवगुरु बृहस्पति के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

 

Guru Margi 2025 Jupiter Retrograde In Gemini Know Positive Effects On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु आपकी कुंडली के नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अब 4 फरवरी 2025 को आपके तीसरे भाव में मार्गी होंगे। देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु इस राशि के जातकों के लिए उनके धन और वाणी के भाव में सीधी चाल से चलेंगे। इससे आपको अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हे नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके आपको मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। 

Guru Margi 2025 Jupiter Retrograde In Gemini Know Positive Effects On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर करने से आपके जीवन से आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित करने में कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। नए-नए लोगों से मिलने का मौका आपको मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं उनकी खोज पूरी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Margi 2025 Jupiter Retrograde In Gemini Know Positive Effects On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ संकेत हैं। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपको पैसा कमाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना होगा। आमदनी में इजाफा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। निवेश से आपको फायदा मिलेगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed