दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"6604e70635ecb57e88033750","slug":"aaj-ka-rashifal-29-march-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल
Fri, 29 Mar 2024 05:27 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ना करें, नहीं तो आपके कामों में देरी हो सकती हैं। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे, जिससे भविष्य में आपको खूब लाभ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर जिद या फिर अहंकार को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके वरिष्ठजनों को आपकी बात बुरी लग सकती है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से कार्यक्षेत्र में पर्दा उठ सकता है, जिस कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती और आप किसी से बेवजह ना उलझें। किसी के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी, जिससे आपकी परेशान दूर होंगी और आपकी तरक्की के मार्ग को प्रशस्थ होंगे। आपको आज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपके व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कामों में आ रही समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपके व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कामों में आ रही समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कही पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका दिन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपका कोई मित्र यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।