फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Thu, 28 Mar 2024 03:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 28 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपका मन आध्यात्म के कार्य की ओर बढ़ेगा। आपके काफी काम बढ़ने के कारण अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल जाएगी। आपके अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो विद्यार्थी विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह  किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों को जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको सरकारी नौकरी की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

Aaj Ka Rashifal 28 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई जनसंपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका मन किसी बात को लेकर दुखी रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधीयो से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में जल्दबाजी न दिखाएं और उनकी सूची बनाकर चले,तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ गलतियां कर बैठेंगे। आप किसी नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा परिणाम आ सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। इससे आपके अच्छे कामों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। व्यवसाय में आप पिछली गलतियों से कुछ सबक लें और उन्हें दोबारा ना दोहराएं। आपको संपत्ति के बटवारे में घर के सदस्यों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा।  आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी परिजन से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। परिवार में  किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed