Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि के गोचर को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि शनि करीब ढाई वर्ष के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में लंबे समय बाद शनि का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए अलग-अलग तरह के संकेत लेकर आता है। शनि को न्याय और कर्म का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यही वजह है कि शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। इसके बाद 3 जून 2027 को शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, मेष में गोचर करने से पहले शनि का मीन राशि में रहना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही कई परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
जून 2027 तक इन राशि वालों को शनि देंगे मनचाहा लाभ, घर और गाड़ी खरीदने से लेकर सभी सपने होंगे पूरे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:36 AM IST
सार
Lucky Zodiac: यह समय कुछ राशि वालों के लिए सफलता के अवसर लेकर आ सकता है। जातकों को अटके हुए काम पूरे होने के साथ जीवन में चल रही कई परेशानियों से भी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन