फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Venus Yuti: राहु-शुक्र की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा लाभ, मिलेगी सफलता

Wed, 27 Mar 2024 09:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 27 Mar 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
Shukra Rahu Yuti In Meen Rashi Make Viprit Rajyog These Lucky Zodiac Sign Get More Profit
rahu venus yuti - फोटो : अमर उजाला

Venus Rahu Yuti: 31 मार्च को शुक्र गुरु की राशि में मीन में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से राहु विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में शुक्र-राहु की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-संपदा, धन-वैभव, सौंदर्य और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और मीन राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और राहु की आपस में मित्रता है। इसके अलावा मीन राशि शुक्र की उच्च की राशि हैं। मीन राशि में शुक्र-राहु की युति 24 अप्रैल तक रहेगी। शुक्र-राहु की मीन राशि में युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं राहु-शुक्र की युति से किन-किन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। 

Shukra Rahu Yuti In Meen Rashi Make Viprit Rajyog These Lucky Zodiac Sign Get More Profit
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु की युति भाग्य भाव में होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अचानक से अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम जल्द ही अब पूरे होंगे। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। 
Shukra Rahu Yuti In Meen Rashi Make Viprit Rajyog These Lucky Zodiac Sign Get More Profit
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
शुक्र-राहु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के दसवें भाव में बन रही है। ऐसे में आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Rahu Yuti In Meen Rashi Make Viprit Rajyog These Lucky Zodiac Sign Get More Profit
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आपकी राशि के लिए शुक्र और राहु की युति सातवें भाव में होगी। ऐसे में आपको अपनी साथी का भरपूर साथ मिलेगा। साझेदारी में अगर कोई काम हो रहा है तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
Shukra Rahu Yuti In Meen Rashi Make Viprit Rajyog These Lucky Zodiac Sign Get More Profit
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु की युति बहुत ही शुभ साबित हो सकती है। यह युति आपकी धन भाव पर होने से आपको कहीं न कहीं धन लाभ जरूर होगा। नौकरी करने वाले जातकों को उनके कार्यालय में कुछ ऐसी स्थितियां बन सकती है जिससे आने वाले समय में उनके प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed