Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र गोचर भी करने जा रहे हैं। मंगल 18 सितंबर 2026 को शाम 5 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को मंगल शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को स्थायित्व का प्रतीक माना गया है परंतु मंगल-शनि के बीच शत्रुता का संबंध भी माना जाता है। ऐसे में मंगल का शनि के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम लेकर आ सकता है। करीब 24 दिनों तक कुछ जातकों को नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज से लेकर स्वास्थ्य और रिश्तों तक के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए इन राशियों का नाम जानते हैं।
शनि के घर में मंगल की एंट्री इन राशि वालों पर पड़ेगी भारी, हर काम के लिए करनी होगी अधिक मेहनत
Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल का शनि के नक्षत्र में गोचर कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है। इस समय जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी।
मेष राशि
मेष राशि वालों को सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। इस दौरान छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करना भारी बड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता सामने आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट के मामलों को लेकर थोड़ा अलर्ट आपको रहना होगा। हालांकि, कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। निवेश के महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य से काम लें।
बुध उदय से इन 3 राशियों को मिल सकती है सफलता, कारोबार में भी बनेंगे फायदे के योग
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कामकाज को लेकर अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लगातार भागदौड़ के कारण थकान भी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी समझदारी से आगे बढ़ें और छोटी-सी बात को बड़ा बनाने से बचें। परिवार में किसी से विवाद आपका हो सकता है। इसके अलावा भूमि-भवन से जुड़े मामले भी आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। किसी भी संपत्ति से जुड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें।
केतु कर्क गोचर 2026: इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, 2027 तक चमकेगी किस्मत
सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
धनु राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय संयम बनाए रखें। कारोबार में बाजार में फंसा हुआ धन निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और बिना पूरी जानकारी के किसी नई योजना में निवेश न करें।
बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन
मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे