फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 26 December: मेष, वृष और तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
Daily Rashifal 26 December 2023 - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घुमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह  दूर होंगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगारों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप साझेदारी में कोई काम ना करें और परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें। सोच समझ से आपके काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी नई योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed